नेताजी के बर्थडे पर पसर गया मातम, महिला की हुई मौत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्या मुलायम सिंह यादव आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुलायम के जन्मदिन पर पूरे उत्तर प्रदेश को सजाया संवारा गया है तो वहीं नेताजी के खासमखास आजम खान ने उनके लिए बर्थडे का भव्य आयोजन किया है। करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा दिए गए। शान-शौकत के सात नेताजी की सवारी निकली। खुशी का माहौल था, लेकिन नेताजी के इस जन्मदिन के चलते बदायूं में मातम पसर गया।

ulayam singh yadav

दरअसल मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के मौके पर यहां कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस वितरण समारोह के दौरान भगदड़ मच गया। इस भगदड़ में भीड़ से दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक बिसौली क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में स्थानीय सासंद और सपा प्रमुख के भतीजे धर्मेन्द्र यादव द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना होने की वजह से यहां भगदड़ मच गई।

कंबल लेने की आपाधापी में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमे 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शर्बती देवी को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+