इलाहाबाद जाने से अखिलेश को रोकने के बाद बवाल, लाठीचार्ज के दौरान धर्मेंद्र यादव घायल

Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने की परमिशन न मिलने और प्रशासन द्वारा अमौसी एयरपोर्ट पर रोक जाने के बाद यूपी में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया। इस बीच प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी व आईपीएस अधिकारी भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए।

sp leader dharmendra yadav injured in lathi charge

प्रयागराज के बालसन चौराहे पर सपाई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। लाठी चार्ज के दौरान कई सपा कार्यकर्ता और सांसद धर्मेंद्र यादव चोटिल हो गए हैं। कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को कार्यक्रम में जाने से रोके जाने के बाद पूरे यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गया है। गोरखपुर, बुलंदशहर, वाराणसी, गोंडा, इलाहाबाद, लखनऊ, एटा, इटावा समेत कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। गोरखपुर में सैकड़ों की संख्‍या में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्‍होंने योगी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, वाराणसी के सिगरा इलाके में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की आंखों में धूल झुकते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और प्रशासन और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+