अचानक मायावती के दिल्ली बंगले पर पहुंचे अखिलेश, कर दी UP की डील सील

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019:Akhilesh Yadav Mayawati Alliance में 80 Seats का फॉर्मूला तय|वनइंडिया हिंदी

    Lucknow News लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच शुक्रवार को महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। यूपी में कभी एक दूसरे की राजनैतिक दुश्मन रही दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों पर सहमति बन गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा 37-37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे, जबकि दो सीटें राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी जाएंगी। अमेठी व रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी।

    37-37 सीटों पर लडेंगे सपा-बसपा चुनाव

    37-37 सीटों पर लडेंगे सपा-बसपा चुनाव

    समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन का फार्मूला तैयार हो चुका है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दाल को भी जगह दी गई है। खबरों के अनुसार प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सपा और बसपा ने आधी-आधी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दल 37-37 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतरेंगी। साथ ही 2 सीटों को अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को दिया जा सकता है। कांग्रेस ने जिस तरीके से मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव में बसपा और सपा को नजरअंदाज किया था उसका खामियाजा यहां भुगतना पड़ सकता है।

    दो सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

    दो सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

    सूत्रों के अनुसार दो सीट अमेठी और रायबरेली की सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ा जाएगा। जबकि बची अन्य दो सीटों को किसी अन्य दूसरे दल के लिए रिज़र्व की जा सकता है। संभवतः ओमप्रकाश राजभर जिस तरीके का बगावती सुर भाजपा के खिलाफ अपनाए हुए है, उसको देखकर दोनो दलों के रणनीतिकारों को लगता है कि राजभर इस गठबंधन के साथ आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में बची हुई दो सीटों पर राजभर के साथ समझौता किया जा सकता है।

    दिल्ली स्थित बसपा सुप्रीमों के घर पर हुई बैठक

    दिल्ली स्थित बसपा सुप्रीमों के घर पर हुई बैठक

    बता दें कि शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो के दिल्ली के त्यागराज मार्ग पर स्थित घर पर अखिलेश के साथ बैठक हुई। मायावती के घर पर अखिलेश दो घंटे से भी ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों के बीच सीटों के बंटवारे से संबंधित बातचीत हुई। इस बैठक के दौरान सपा और बसपा सुप्रीमो ने गठबंधन पर मुहर लगाने के साथ ही सीटों की संख्‍या को भी मंजूरी दे दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+