अमेठी में खाट सभा करते तो राहुल की खाट खड़ी हो जाती- स्मृति ईरानी
अमेठी में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने लिया आड़े हाथ, बोली खाट के बारे में कुछ नहीं जानते राहुल, अमेठी में खाट सभा करते तो खाट खड़ी हो जाती
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी में किसान यात्रा और खाट सभा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज जमकर हमला बोला। ईऱानी ने कहा कि अगर अमेठी में राहुल खाट सभा करतें तो लोग उनकी खाट कर देते।

राहुल इस बार भी नहीं बन पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, ये है वजह
लोगों के पास पीने का पानी नहीं
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल खाट सभा कर रहे हैं लेकिन वह खाट के बारे में जानते ही क्या हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बताएं कि उन्होंने अमेठी के लिए क्या किया है। स्मृति ने कहा कि अमेठी गावों में लोगों के पास पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
कपिल सिब्बल बोले रीता बहुगुणा मेरे पैसे लेकर भाग गईं
जानबूझकर अमेठी को पिछड़ा रखा
राहुल गांधी ने जानबूझकर अमेठी को पिछड़ा कर रखा है, सालों से सत्ता में बैठे लोगों ने अमेठी में अंधेरा कर रखा है। स्मृति ने कहा कि राहुल गाांधी बहुत व्यस्त हैं, ऐसे में उनके पास अमेठी के लिए समय नहीं है।
आपको बता दें कि आज अमेठी में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के उद्घाटन का कार्यक्रम था, इसी मौके पर स्मृति ईरानी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तीखा हमला बोला।
राहुल बड़े खानदान के लड़के
वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कार्यक्रम में आते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि राहुल के ना आने से कसर रही, राहुल गांधी बड़े खानदान के लड़के हैं।












Click it and Unblock the Notifications