खत्म नहीं हुई सपा की कलह: शिवपाल यादव ने रामगोपाल के भांजे को पार्टी से निकाला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में जारी कलह खत्म होने के नाम नहीं ले रही है। ताजा विवाद समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के भांजे को पार्टी से बाहर निकालने से हुआ है। शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव के भांजे और विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया।
अरविंद प्रताप के अलावा इटावा जिले के पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार यादव को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया। शिवपाल यादव द्वारा इन दोनों को बाहर निकाले जाने से सपा और यादव परिवार में तनाव बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही अपवे पहले फैसले में शिवपाल ने नए विवाद को जन्म दे दिया।
अपने फैसले को सही ठहराते हुए शिवपाल ने कहा कि कार्यकर्ता गुटबाजी से बचे। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में गुटबाजी नहीं चाहिए। जो गुटबाजी करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। माना जा रहा है कि उनके इस फैसले से सपा में एक बार फिर से तनाव हो सकता है, क्योंकि दोनों ही रामगोपाल यादव कते काफी करीबी है।