उमेश पाल हत्याकांड में घायल दूसरे गनर राघवेंद्र की भी इलाज के दौरान PGI में मौत
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में घायल पुलिसकर्मी राघवेंद्र सिंह की बुधवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में मौत हो गई। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को तलाशने में जुटी है।

Umesh Pal Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में घायल पुलिसकर्मी राघवेंद्र सिंह की बुधवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में मौत हो गई। इससे पहले एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड की गूंज यूपी विधानसभा में भी सुनाई दी थी। इसके बाद से ही सरकार ने इस मामले को लेकर काफी सख्त रुख अपनाया हुआ है।
लखनऊ पूर्वी के पुलिस उपायुक्त हृदयेश कुमार हम राघवेंद्र को बचा नहीं पाए। आज उनकी मृत्यु हो गई, जो इसके दोषी है उन्हें जल्द जल्द सज़ा दिलाने का प्रयास जारी है।
प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उमेश पाल बसपा के तत्कालीन विधायक राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग और बमबारी कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना ने यूपी सरकार को हिलाकर रख दिया था।
Umesh Pal murder case | Raghavendra, the second Police personnel who got injured and was under treatment, succumbs to his injuries. One Police personnel died earlier. #UttarPradesh pic.twitter.com/lDtySLCMUu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2023
इस हत्यकांड के बाद उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के दौरान अरबाज ही क्रेटा कार चला रहा था। जिस पर सवार होकर शूटर उमेश पाल की हत्या करने के लिए आए थे। एक दिन पहले लावारिश इसी गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया था। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ और पुलिस की 10 से अधिक टीमें लगी हैं। अतीक की पत्नी और दो बेटों से लगातार पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications