कहीं ऐसा तो नहीं कि सारा प्रेगनेंट थी इसलिए अमनमणि ने कर दी हत्या?
लखनऊ। मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की मौत का मामला रोज एक नया मोड़ लेता जा रहा है। इस मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने 59 सवालों के साथ जांच शुरु कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने गोमतीनगर के विरामखंड स्थित सारा के घर में करीब डेढ़ घंटे तक उसकी मां सीमा सिंह के बयान दर्ज किए।














Click it and Unblock the Notifications