UP: किसानों के समर्थन में सपा ने निकली ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Samajwadi party Tractor Rally in support of farmers in uttar pradesh: लखनऊ। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने राजधानी लखनऊ में ट्रैक्‍टर रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव की अपील के बाद लखनऊ सहित कई जिलों में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ट्रैक्‍टर रैली का आयोजन किया। लखनऊ में पुलिस ने हंगामा कर रहे कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्‍का-मुक्‍की भी की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया है।

Samajwadi party Tractor Rally in support of farmers in uttar pradesh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, 'आइए हम सब मिलकर किसानों की 'ट्रैक्टर परेड' में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं क्योंकि ट्रैक्टर एक प्रतीक है और संदेश भी कि जब देश के छोटे और बड़े पहिये एक साथ चलेंगे तभी सच्चे विकास का चक्का घूमेगा और ये भी कि तरक्‍की को सही दिशा अगले छोटे पहिये ही देंगे! जय किसान ~ जय हिंदुस्तान!'

Recommended Video

    VIDEO: ट्रैक्टर रैली करते किसानों ने दिल्ली में घुसने के लिए करनाल बाइपास पर पुलिस-बैरिकेड्स तोड़े

    अखि‍लेश के निर्देश पर नेता व कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर कार्यकर्ता शहर में निकल पड़े। उधर, पुलिस भी पहले से तैयार थी। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही प्रदेश में सपा के बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। इनको ट्रैक्टर मार्च के कारण जगह-जगह पर हाउस अरेस्ट किया गया है। लखीमपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मितौली मोहम्मदी में पुलिस से झड़प होने के बाद बड़ी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+