उन्नाव में यूपी-32 और यूपी-35 को नहीं देना होगा टोल टैक्स!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के सुझाव को अगर मान लिया गया तो लखनऊ और उन्नाव में रहने वाले लोगों को एक बड़ी राहत मिल सकती है।

साक्षी महाराज ने संसद में लोक महत्व के विषय पर बोलते हुए उन्नाव में लगने वाले टोल टैक्स का मुद्दा उठाया। उन्नाव हाईवे पर चलने वाले लोगो को टोल से मुक्त करने की साक्षी महाराज ने अपील की है।
साक्षी महाराज ने कहा कि उन्नाव में टोल टैक्स लगने की वजह से लखनऊ और कानपुर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ से उन्नाव कानपुर पर स्थानीय लोग रोजमर्रा के काम के अलावा कई अहम कामों की वजह से रोजाना आते-जाते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि उन्नाव पर्यटन की दशा से भी काफी बेहतर स्थान है।
ऐसे में अगर यहां पर लखनऊ और उन्नाव के लोगों को टोल टैक्स देने से मुक्त कर दिया जाए तो लोगों को काफी सहूलियत होगी और सड़क पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी-32 और यूपी-35 नंबर की गाड़ियो को टोल टैक्स से छूट मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications