राम मंदिर निर्माण की शपथ लेने वाले आईपीएस अधिकारी ने थामा बीजेपी का दामन

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सूर्यकुमार शुक्ला बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए है। बीजेपी पार्टी में अपना राजनीति कदम रखते हुए सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि 'पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वाहन करूंगा।' बता दें कि सूर्य कुमार वही सीनियर आईपीएस हैं, जिन्होंने डीजी होमगार्ड के पद पर रहते हुए राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी।

Retired IPS officer Suryakumar Shukla joins BJP in lucknow

आपको बता दें कि 13 अगस्त 2018 को यूपी के आईपीएस सुर्य कुमार शुक्ला पूर्व डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर हुए थे। सूर्य कुमार ने नौकरी में रहते हुए राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने सीएम से पोस्ट-रिटायरमेंट जॉब की मांग की थी। साथ ही उन्होंने लिखा कि इस दौरान वो बीजेपी के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने 23 जुलाई 2018 को सीएम को चिट्ठी लिखी थी, जो लीक हो गई।

पत्र में सूर्य कुमार शुक्ला ने लिखा था कि वे मुख्यमंत्री योगी की ईमानदारी,परिश्रम व सेवा भावना के प्रशंसक हैं और वे उनकी इस ऐतिहासिक कार्य में सहयोगी बनना चाहते हैं। सूर्य कुमार के पत्र लिखने के बाद सीएम की ओर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने खुद एक संगठन खड़ा कर दिया था। सूर्य कुमार ने रिश्वत रोको अभियान की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की। इस संगठन के जरिए उन्होंने रिश्वतखोरों के खिलाफ मुहीम चलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+