राहुल बोले यूपी के पुलिस स्टेशन राजनीति का अड्डा, केंद्र गरीबो को दबा रहा
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल आज कांग्रेस ने लखनऊ में फूंका। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलाष उन्होंने कहा कि पीएम ने हमें वादा किया था कि वह बुलेट ट्रेन लायेंगे, लेकिन टिकट के दाम 15000 से कम नहीं होंगे। ऐसे में इस ट्रेन में सिर्फ मोदी जी और उनके सूट-बूट वाले दोस्त ही सफर कर सकेंगे।
#यूपी चुनाव : 403 सीटों पर 9,500 कांग्रेसियों के आवेदन, राहुल लेंगे 'TEST'

राहुल ने कहा कि कई पार्टियां यूपी को तोड़ने में लगी हैं, पिछले 27 साल से यूपी बेहाल है। हम चाहते हैं कि यूपी फिर से पहले नंबर पर आये, हम यूपी को पहले नंबर लेकर जायेंगे। सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि यहां के पुलिस स्टेशन राजनीति का अड्डा बना दिये गये हैं, हम फिर से उसे सही करेंगे। वरना उन लोगों को पुलिस स्टेशन भेजा जाएगा जो पुलिस स्टेशन पर हैं।
राहुल ने कहा कि हम एक साथ यूपी को नंबर एक पर ले जाने के लिए लड़ेंगे, पार्टी रणनीति के साथ इसके लिए लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो और कार्यकर्ताओं की आवाज को साथ लेकर काम करे तो हमें कोई भी हरा नहीं सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि जब किसान दाल बेचते हैं तो उन्हें मोदी जी 50 रुपए देते हैं लेकिन जब वहीं किसान उसे खरीदने जाता है तो उसे वह 200 रुपए में मिलता है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, हम चाहते हैं कि वह महिलाओं के लिए लड़े। दिल्ली में लोग उनके काम के लिए उन्हें याद करते हैं। उम्र नहीं बल्कि सोच और जज्बा ज्यादा जरूरी होता है जोकि शीला जी में है। पूरे देश में जो भी कमजोर है उसे दबाया जा रहा है। मुझे जब भी इस बारे में पता चलता है तो मैं वहां पहुंच जाता हूं। मैं चाहता हूं कि पूरी कांग्रेस पार्टी कमजोर लोगों के लिए लड़े। यह सिर्फ दलितों नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications