100 दलित नेताओं के साथ लखनऊ में करेंगे राहुल गांधी बड़ी शुरुआत
लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी दल वोट बैंक को साधने का गणित शुरु कर चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में दलित वोटरों को लुभाने के लिए दलित विकास सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं।
चुनाव 2017: कौन बजायेगा यूपी वाले 'बाबू' का डीजे?

जिस तरह से लोकसभा चुनाव में दलितों की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली बहुजन समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली उससे अन्य पार्टियों में दलित वोटों को अपनी ओर खींचने की होड़ मच गयी है। राहुल गांधी सौ दलित नेताओं के साथ आज इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री, पीएल पुनिया, सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं।
हाल ही में जिस तरह से हैदराबाद विश्वविद्यालय में रोहित वेमुला की खुदकुशी के बाद दलित छात्र के साथ भेदभाव का मामला सामने आया था, उसने देशभर में दलितों की राजनीति को गर्मा दिया था। राहुल गांधी भी खुद विश्वविद्यालय जाकर आंदोलित छात्रों को पूरी मदद की बात कही। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी उत्तर प्रदेश में दलित वोटर इस चुनाव में किस करवट बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications