PM मोदी के सर्टिफिकेट से नहीं छिपेगी योगी सरकार की लापरवाही, कोरोना संक्रमण पर प्रियंका गांधी ने कहा

PM मोदी के सर्टिफिकेट से नहीं छिपेगी योगी सरकार की लापरवाही, कोरोना संक्रमण पर प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी 16 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही है। लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती।'

Priyanka said on Corona infection, Yogi govt negligence will not be hidden from PM Modi certificate

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का तंज, PM Modi के सर्टिफिकेट से नहीं छिपेगी Yogi Govt. की सच्चाई | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ
    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर सराहना की। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी उन्होंने तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला है।

    जिन्होंने सहा कोरोना का दर्द, वे नहीं भूलेंगे: प्रियंका गांधी
    पीएम मोदी द्वारा कोरोना के मुद्दे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर प्रियंका गांधी ने तीखा तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।'

    क्या किया सीएम साहब ने...
    प्रियंका गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी यूपी के सीएम साहब को सर्टिफिकेट देने से पहले एक बार यूपी की जनता से भी पूछ लेते कि जब जनता कष्ट में थी तो सीएम साहब ने क्या किया:
    - उन्होंने भर्ती के लिए सीएमओ के पत्र लाने जैसे नियम बनाए जिससे हजारों जानें चली गईं।
    - उन्होंने ऑक्सीजन की कमी बताने वालों को धमकाया।
    - उन्होंने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को छिपाया।
    - गंगा किनारे हजारों शव होने के सच पर पर्दा डालने की कोशिश यहां तक की कि शवों को दफनाने के बाद उन पर पड़ी रामनामी हटवा दी।
    - आंकड़ों से छेड़छाड़ की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+