प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा- प्रदेश का युवा बहुत परेशान है

लखनऊ। बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखा है। पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा, उत्तर प्रदेश का युवा बहुच परेशान और हताश है। प्रियंका गांधी ने पत्र द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ से निवेदन करते हुए कहा, अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति करने का कष्ट करें।

Recommended Video

    UP: Priyanka Gandhi ने युवाओं को नौकरी के लिए CM Yogi को लिखा पत्र, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की अच्छी सेहत की कामना करते हुए प्रदेश में आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं की समस्या को लेकर पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, 'यूपी का युवा बहुत परेशान और हताश है। कुछ दिनों पहले शिक्षक भर्ती के 12 हजार 460 अभ्यर्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पता चला कि 24 जिले शून्य जनपद घोषित थे। मतलब कि इन 24 जिलों में कोई भी जगह नहीं बची थी।'

    उन्होंने लिखा, 'शून्य जनपदों के बच्चे अन्य जिलों की वैकेन्सीज के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते थे। छात्र शामिल भी हुए और पास भी हो गए। लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी इन युवाओं की नियुक्ति नहीं हो सकी है। मजबूरी में युवा कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी के इन युवाओं में से कुछ गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कई भयानक अवसाद में भी हैं।'

    कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा, 'बेरोजगारी के बाद कोरोना महामारी भी कहर बरपा रही है। ऐसे में मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए और युवाओं के रोजगार के हक का सम्मान करते हुए 24 शून्य जनपद के अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति कराने का कष्ट करें।'

    प्रियंका ने गुरुवार को कृषि प्राविधिक भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद किया था, जिनका रिजल्ट डेढ़ साल से नहीं आया था। शुक्रवार को उसका रिजल्ट निकाल दिया गया। इस प्रियंका ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं आपकी आवाज में ताकत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+