हैदराबाद और यूपी की घटना पर निशब्द हुई प्रियंका गांधी, कहा- 'बोलने से ज्यादा बहुत कुछ करना होगा'

लखनऊ। हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर और उत्तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी के साथ हुए कथित बलात्कार के बाद हत्या की निर्मम घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आक्रोश प्रकट किया। शनिवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'हैदराबाद और संभल में बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं से बहुत दुखी हूं। अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। एक समाज के तौर पर हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोलने से ज्यादा बहुत कुछ करना होगा।

Priyanka Gandhi tweets on Hyderabad doctor case and UP incident

हैदराबाद और यूपी की घटना पर किया ट्वीट
शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैदराबाद और संभल में बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं। अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। एक समाज के तौर पर हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोलने से ज्यादा बहुत कुछ करना होगा।' प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें अपने सोचने के तरीके को बदलना होगा, हिंसा को नकारना होगा, महिलाओं को रोजाना जिस नृशंसता का सामना करना पड़ता है, उन घृणित तरीकों को स्वीकार करने से मना करना होगा।'

क्या है मामला

गौरतलब है कि तेलंगाना के शादनगर में महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिए जाने की घटना 28 नवबंर को सामने आई थी। इस हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है। फिलहाल कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 21 नंवबर को पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी का बलात्कार कर उसे जला दिया था। इसके बाद किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+