सिस्टम की कमी बताने वालों को धमका रही यूपी सरकार, प्रियंका गांधी ने कहा

सिस्टम की कमी बताने वालों को धमका रही यूपी सरकार, प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, अप्रैल 24: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है, तो वहीं, ऑक्सीजन और बेड की कमी की वजह से मौत की खबरे भी सामने आ रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'यूपी सरकार सिस्टम की कमी बताने वालों को धमका रही है।' तो वहीं, अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है।

Recommended Video

    Coronavirus In UP: Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav का Yogi Govt. पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi said UP government is threatening those who show lack of system

    प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया ये आरोप
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा है कि यूपी सरकार सिस्टम की कमी बताने वालों को धमका रही है। कहती है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। घर पर मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाले नियम सरकार ने इतना कड़ा कर दिया है कि बड़ी मुश्किल से लोगों को ऑक्सीजन मिल रही है। लेकिन अब जरा उन मरीजों और उनके परिजनों के बारे में सोचिए जिनको बोल दिया जाता है कि अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो रही है। अपने मरीज को लेकर जाओ। उन परिजनों के बारे में सोचिए जो सुबह से शाम तक एक सिलेंडर के लिए कई जगहों के चक्कर लगा रहे हैं। अपनी कमियों को छिपाने के लिए यूपी की सरकार मरीजों और उनके परिजनों पर ही वार कर रही है।

    यूपी में कुछ भी ठीक नहीं: प्रियंका गांधी
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि 'मुख्यमंत्री जी क्यों आप अपने बयानों में कह रहे हो कि स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है। कुछ भी ठीक नहीं है। आज तो लखनऊ समेत पूरे यूपी की स्थिति बहुत ही खराब है। लोगों को बेड, ऑक्सीजन कुछ भी नहीं मिल रहा है। जमीन पर लोगों को राहत दिलाइए, टीवी और अखबारों के बयानों में नहीं। लोग बहुत परेशान हैं।'

    अखिलेश यादव ने पूछा ये सावल
    तो वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के दौर में नियंत्रण कक्ष में बैठे अधिकारी न तो किसी का फोन उठा रहे हैं और न ही परेशान लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। सवाल करते हुए पूछा कि ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+