कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे हैं CM योगी, प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे हैं CM योगी, प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार (08 मार्च) को ट्वीट करते हुए कहा, यूपी के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमितव्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी चुनावी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है।

Priyanka Gandhi Said CM Yogi campaigning in election ever after came in contact of Corona patient

Recommended Video

    Coronavirus Crisis: Priyanka Gandhi ने CM yogi पर लगाया गैरजिम्मेदार होने का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी ने लगाया ये आरोप
    उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है। खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है। जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।'

    प्राथमिकता के साथ करें वैक्सीन की व्यवस्था: प्रियंका गांधी
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर चुनावों में घोषणा पत्र में सबके लिए फ्री वैक्सीन की घोषणा की जा सकती है तो ये सही समय है कि सरकार प्राथमिकता से सबके लिए वैक्सीन की व्यवस्था करे। हमारे देश की जनता के लिए सबसे हितकारी कदम यही है कि सबको वैक्सीन मिले।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+