UP: बुखार से बच्चों समेत गई कई जानें, प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा- ये है आपकी इलाज की 'नंबर 1' सुविधा?

UP: बुखार से बच्चों समेत गई कई जानें, प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा- ये है आपकी इलाज की 'नंबर 1' सुविधा?

लखनऊ, 02 सितंबर: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुखार का कहर जारी है। बुखार की वजह से अब तक बच्चों समेत कई लोग अपनी जान गवा चुके है। तो वहीं, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश की योगी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछ, 'ये है आपकी इलाज की "नंबर 1" सुविधा?'। दरअसल, अस्पताल में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने से उनको बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बहुत से बच्चों का इलाज पत्थर की बेंचों पर लिटाकर किया जा रहा है।

Recommended Video

    UP Viral Fever: Priyanka Gandhi का स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर Yogi Govt पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi questions Yogi government on fever issue

    प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार से पूछा सवाल
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार (02 सितंबर) को ट्वीट करते हुए यूपी सरकार से सवाल पूछा। प्रियंका गांधी ने लिखा,

    उप्र में फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व अन्य कई जगहों पर बुखार से बच्चों समेत 100 लोगों की मौत हो जाने की खबर बहुत ही चिंताजनक है। उप्र सरकार ने अभी भी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अस्पतालों का हाल देखिए। ये है आपकी इलाज की "नंबर 1" सुविधा?

    प्रियंका गांधी ने बुखार से हुई मौतों पर दुख किया व्यक्त
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व उप्र की अन्य जगहों पर बुखार से बच्चों समेत तमाम लोगों की मृत्यु की खबर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि उप्र सरकार को तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर इस बीमारी के रोकथाम के प्रयास करने चाहिए। बीमारी से प्रभावित लोगों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की जाए।

    पत्थर की बेंचों पर हो रहा इलाज
    दरअसल, फिरोजाबाद में सीएम योगी के दौरे के बावजूद भी स्वास्थ सेवाएं बेहतर होती नहीं दिख रही हैं। मेडिकल कॉलेज का सौ सैय्या अस्पताल इन दिनों बीमार बच्चों से पूरी तरह भरा हुआ है। 100 बैडों की जगह यहां पर 250 बैड डालकर बच्चों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन, बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने से उनको बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बहुत से बच्चों का इलाज पत्थर की बेंचों पर लिटाकर किया जा रहा है और वहीं उनको ड्रिप लगाई जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+