महोबा: इंद्रकांत हत्याकांड मामले में प्रियंका ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- जंगलराज का भयावह रूप है ये

लखनऊ। महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार पर वसूली का आरोप लगाने वाले व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे जंगलराज का भयावह रूप बताया। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नीति से उत्तर प्रदेश गर्त में चला गया है। बता दें, गोली लगने से घायल इंद्रकांत त्रिपाठी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए कहा​ कि भ्रष्ट अफसरों को नौकरी से निकालते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

priyanka gandhi hits out at yogi govt over mahoba businessman murder case

प्रियंका ने कहा- जंगलराज का भयावह रूप है ये

प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया, 'महोबा के व्यापारी श्री इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या पूरी उप्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल है। बीजेपी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। और अब इस सरकार के अफसर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुपारी दिलवा रहे हैं। जंगलराज का भयावह रूप है ये।' अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'भाजपा शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करनेवाले व्यापारी श्री इन्द्रकांत त्रिपाठी की हत्या ने साबित कर दिया है कि शासन की 'ठोको नीति', पुलिस-प्रशासन के 'फ़ेक एनकाउंटर', विपक्षी राजनीतिज्ञों के ऊपर 'झूठे मुक़दमों' की भाजपाई नीति से उप्र किस गर्त में चला गया है।'

व्यापारी ने एसपी पर लगाया था वसूली का आरोप, गोली मारकर हत्या

बता दें, महोबा के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पाटीदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120बी के तहत केस दर्ज है। इसके बाद इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान इंद्रकांत की मौत हो गई। इंद्रकांत का शव सोमवार को परिजनों को सौंपा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी शव यात्रा निकली। उधर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+