भाजपा सरकार का 'मिशन शक्ति' हुआ फेल, प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार का मकसद ढोंग व झूठा प्रचार करना

लखनऊ। महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने 'मिशन शक्ति' की शुरूआत की थी। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने 'मिशन शक्ति' अभियान को लेकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे।'

Priyanka Gandhi criticizes Yogi Adityanath government on Mission Shakti campaign

भाजपा सरकार का मकसद ढोंग व झूठा प्रचार करना: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भदोही जिले की एक घटना का जिक्र करते हुए बुधवार को योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।'

प्रियंका गांधी ने इस घटना का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में भदोही जिले की घटना का जिक्र किया है। दरअसल, भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में 21 साल की एक युवती को कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया था। यह घटना 23 अक्टूबर की थी, लेकिन इसमें लगभग एक महा बाद पांच आरोपियों के ऊपर एफआईआर दर्ज हो सकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। तो वहीं, पचास प्रतिशत जली अवस्‍था में लड़की का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

योगी सरकार ने 'मिशन शक्ति' की थी शुरूआत
दरअसल, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर में मिशन शक्ति 'अभियान की शुरूआत की थी। अभियान की शुरूआत करते समय कहा गया था कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों करने वाले अपराधियों को लोहे के हाथ से निपटना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+