बिजनौर कोर्ट शूटआउट: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कही ये बात

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में हुए शूटआउट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पता नहीं जो लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर रोज "अपराधमुक्त प्रदेश" होने के तमगे देते हैं उनकी आँखों में कौन सी धूल झोंकी गई है। असलियत ये है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है।' वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को हुए शुटआउट में बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे की हत्या करने वाले शाहनवाज और जब्बार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। गोली लगने से शाहनवाज की मौक के पर ही मौत हो गई थी, जबकि जब्बार फरार हो गया। बता दें यह पूरा घटना क्रम कोर्ट रुम में जज के सामने हुआ था। बता दें कि एसपी बिजनौर ने सुरक्षा में कोताही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत 19 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, इस मामले में इस मामले में प्रियंका गांधी ने ट्वीट निशाना साधा है।

जज को अपनी जान बचानी पड़ रही है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र में भाजपा सरकार ने कानून के राज को अपराधराज में तब्दील कर दिया है। अब अपराधी सीधे कोर्ट में घुसकर गोली मार रहे हैं और जज को अपनी जान बचानी पड़ रही है। पता नहीं जो लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर रोज "अपराधमुक्त प्रदेश" होने के तमगे देते हैं उनकी आँखों में कौन सी धूल झोंकी गई है। असलियत ये है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है।'

अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिजनौर कोर्ट शुटआउट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'बिजनौर में पेशी पर आये आरोपियों की जज के सामने सरेआम हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की ‘एनकाउंटरवाली सरकार' का बदमाशों पर कितना प्रभाव है। जहां माननीय न्यायाधीश को जान बचाकर भागना पड़ रहा हो, वहाँ आम नागरिक की सुरक्षा की बात करना बेमानी है। ये है डबल इंजन की सरकार का हाल!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+