क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी? प्रियंका गांधी ने पूछा

लखनऊ, जून 09: आगरा के श्रीपारस हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई 22 मरीजों की ऑक्सीन की कमी से हुई मौत की बात सामने आने के बाद की गई है। तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा, 'क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?' इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे।

Recommended Video

    Agra Mock Drill: Paras Hospital के Seal होने पर क्या बोले मालिक Dr.Arinjay Jain? | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi asked questions to Yogi govt on Agra Paras Hospital incident

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार 09 जून को ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि "ऑक्सीजन की कमी नहीं है।" प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि "ऑक्सीजन की कमी नहीं थी"। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?' इससे पहले 08 जून को प्रियंका गांधी ने अस्पताल के मालिक डॉ. अरिन्जय जैन वीडियो ट्वीट करते हुए पूछा था कि 'जिम्मेदार कौन?'।

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'प्रधानमंत्री- 'मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी'। मुख्यमंत्री: 'ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।', मंत्री: 'मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।' आगरा अस्पताल: 'ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की।' जिम्मेदार कौन?'

    UP की भाजपा सरकार खुद पर दर्ज करे FIR: अखिलेश यादव
    इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल में 22 लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है। दिवंगतों को श्रद्धांजलि! ये घटना उत्तर प्रदेश की 'चिकित्सा व्यवस्था' पर एक बड़ा धब्बा है। शासन-प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है। उप्र की भाजपा सरकार अब अपने खिलाफ FIR करे।' इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+