हद हो गई! पुलिस को कॉल कर सो गया शख्स, रातभर लखनऊ के रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाती रही पुलिस
Lucknow Metro and Railway Station: शनिवार की देर रात एक अनजान शख्स ने डायल 112 पर हुसैनगंज मेट्रो रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने तत्काल स्टेशन परिसर खाली कर दिया।
बाद में पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। मेट्रो स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली गई। करीब 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलता रहा, लेकिन इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी द्वारा हुसैनगंज के साथ ही चारबाग और आलमबाग स्टेशन पर भी सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा है क्योंकि हाथ कुछ नहीं लगा। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया होगा।
कॉलर ने बंद कर दिया मोबाइल
बताया जा रहा है कि यूपी डायल-112 के कंट्रोल रूम में रात 10:55 बजे अनजान शख्स द्वारा फोन किया गया। फोन करने वाले ने बताया कि हुसैनगंज मेट्रो रेलवे स्टेशन पर एक बैग में बम रखा हुआ है। जिस नंबर से फोन आया था वह नंबर बिहार का बताया जा रहा है।
फोन आने के बाद कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। मेट्रो स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसी को भी इसकी जानकारी दी गई।
स्टेशन पर पहुंची पुलिस द्वारा पूरे परिसर को खाली कराया गया। खाली करने के बाद बीडीडीएस टीम द्वारा उपकरण और डॉग की मदद से पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच पड़ताल किए जाने के बाद किसी भी बैग में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
इसके बाद जब पुलिस ने उस नंबर पर कॉल किया जिससे कॉल आया था तो वह नंबर बंद मिला। इस बारे में एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर हर 2 घंटे में चेकिंग की जाती है। वहीं घटना के बारे में कहा कि जिस नंबर से कॉल आया है वह बिहार का है और उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications