कोविड वैक्सीन की ली है दोनों डोज तो यूपी में मिलेगा लॉटरी के माध्यम से इनाम, अब तक पांच लाख ने ली वैक्सीन

कोविड वैक्सीन की ली है दोनों डोज तो यूपी में मिलेगा लॉटरी के माध्यम से इनाम, अब तक पांच लाख ने ली वैक्सीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5 हजार 928 नए मामले सामने आए है। तो वहीं, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। एक दिन में पांच लाख से ज्यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड यूपी के नाम दर्ज हुआ है। बता दें कि यूपी में जिसने भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली है उन्हें लॉटरी के माध्यम से इनाम भी मिलेगा। इस बात की जानकारी यूपी सरकार ने दी है।

People who got both doses of covid vaccine have chance to win lottery

प्रदेश सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में पांच लाख से ज्यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड यूपी के नाम दर्ज हुआ है। पांच अप्रैल को यूपी में 5,01599 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। कोविन पोर्टल पर भी यूपी पहले नंबर पर है। दूसरे और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र और राजस्थान है। तो वहीं, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। अभी तक 60,47,808 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है। जबकि 11,25,255 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई है।

एक दिन में मिले 5928 नए मरीज
उधर, प्रदेश में कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार को 1,79,417 लोगों की जांच की गई। इसमें 5928 लोग संक्रमित मिले। सैंपल की अपेक्षा संक्रमण दर 3.30 फीसद पाई गई। जबकि सोमवार को यह 2.10 थी। लखनऊ के बाद प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस समय प्रदेश में 27509 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 1188 नए मरीज मिले। प्रयागराज में 915, वाराणसी में 711, कानपुर नगर में 306, गोरखपुर में 146, सहारनपुर में 144, मेरठ 122, ललितपुर 115 और झांसी में 110 नए मरीज मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+