Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में अदा हुई नामाज, रशीद फरंगी महली ने कही ये बात
Chandrayaan 3 Landing News: चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में देशवासियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रर्थाना और पूजा-पाठ शुरू कर दिया है।
राजधानी लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर लखनऊ ईदगाह के इमाम विद्वान खालिद रशीद फरंगी महली ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की है।

खालिद रशीद फरंगी महली इस दौरान बोलते हुए कहा, चंद्रयान 3 की कल लैंडिंग सफल तरीके से चांद पर हो, इसके लिए हमारे यहां भी इस्लामिक सेंटर मदरसे में बच्चों ने नमा में उसके सुरक्षित उतने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम धर्म में चांद की एहमित है, इस वजह से हम लोगों को इस मिशन से लगाव है।
कहा कि इस्लामिक सेंटर मदरसे में बच्चे साइंस का भी अध्ययन कर रहे हैं, इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है। मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई। अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा।
आपको बता दें कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए महादेव की नगरी काशी में भी पूजा पाठ शुरू हो गए है। बुधवार को काशी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में कहीं हवन पूजन किया जाएगा तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना की जाएगी।
Recommended Video
बता दें कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए सोमवार 21 अगस्त को भी वाराणसी के कमच्छा स्थित मां कामाख्या के मंदिर में हवन पूजन के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। चंद्रयान-3 की फोटो को अपने साथ लेकर मंदिर में पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू दल के लोगों ने पूजा-अर्चना कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की।
खबर के मुताबिक, इसरो की तरफ से 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर लैंड कराने की तैयारी चल रही है। अगर चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लैंड हो जाता है तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला पहला देश बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications