बड़े-बड़े अपराधी बेखौफ लेकिन 33 रुपए की हेराफेरी में पराग के जीएम को गिरफ्तार किया
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में कई बड़े-बड़े घोटालेबाज खुलेआम घूम रहे हैं जबकि महज 33 रुपए की हेराफेरी के लिए पराग के जीएम को गिरफ्तार करा दिया गया। अयोध्या के पराग डेयरी के महाप्रबंधक को 33 रुपए की हेराफेरी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया।
पराग डेयरी के महाप्रबधक जेपी त्रिपाठी गिरफ्तार होने के बाद मीडिया से कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश हो रही है। जेपी त्रिपाठी का आरोप है कि उन्हें एक मंत्री के इशारे पर गिरफ्तार कराया गया है।
हालांकि त्रिपाठी को एक रात कोतवाली में बैठने के बाद जमानत मिल गयी थी। प्रभारी सीजेएम काशीराम यादव ने उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी और अब उन्हें जमानत के लिए शुक्रवार को दोबारा अदालत के सामने हाजिर होना होगा।
वहीं मामले के सामने आने के बाद दुग्ध राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा अचानक अयोध्या पराग डेयरी के केंद्र पहुंच गये जहां उन्होंने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने पराग डेयरी में वित्तीय अनियमितता की बात कहते हुए कहा कि स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक है।













Click it and Unblock the Notifications