सर्वे पर मत जाइये, 300 से ज्यादा सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बनेगी हमारी सरकार- अखिलेश यादव
चुनाव से पहले विभिन्न टीवी चैनलों की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं।'
लखनऊ, 7 मार्च। उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बाद अब पार्टियों की हार जीत को लेकर तमाम टीवी चैनलों के सर्वे आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर सर्वे में दिखाया गया है कि भाजपा लगातार दूसरी पार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव ने इन तमाम सर्वेक्षणों को सिरे से खारिज कर दिया। सोमवार को अखिलेश ने दावा किया कि जब 10 मार्च को रिजल्ट आएंगे तो उन्हें भाजपा का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आएगा।

300 से ज्यादा सीटें जीतेगा सपा गठबंधन
चुनाव से पहले विभिन्न टीवी चैनलों की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं।' बता दें कि सोमवार शाम को एग्जिट पोल आने से पहले अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत के दौरान ये बात कही। अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 300 से ज्यादा सीटों के साथ हम प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान झूठ और नकली डेटा पेश करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे महसूस किया और मुद्रास्फीति बेरोजगारी के खिलाफ और विकास और अपने भविष्य को देखते हुए वोट किया।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा-सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अपने पालतू तेंदुए और जगुआर के साथ फंसा एक भारतीय डॉक्टर, कहा- इन्हें छोड़कर नहीं जा सकता
सबसे अधिक वंशवाद भाजपा में, अमित शाह के बेटे के पास क्या योग्यता है
अपने पूरे चुनाव अभियान में सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाने पर अखिलेश यादव ने दावा किया कि वंशवादी राजनीति के सबसे अधिक मामले सत्तारूढ़ दल में पाए जाए हैं। उन्होंने कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को वंशवादी राजनीति का उदाहरण बताया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बेटे बीसीसीआई में है, उनके पास क्या योग्यता है? यह पूछने पर कि यदि वह सत्ता में आए तो उनकी प्राथमिता क्या होगी, उन्होंने कहा कि अभी उन्हें रिजल्ट का इंजतार है।
योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला
सातवें चरण के चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि राज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और सपा 300 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए चुनावों का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा। योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा यदि उनके चाचा गोरखनाथ मठ का हिस्सा नहीं होते, तो उन्हें वहां रहने और राजनीति में आने का मौका नहीं मिलता।












Click it and Unblock the Notifications