यूपी में फिर छिड़ा पोस्टर वार, योगी आदित्यनाथ बने शेर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब पोस्टर वार अहम हथियार साबित हो रहा है। नेताओं के समर्थक कभी अपने नेता को शेर, तो कभी सिंघम दिखाते हैं तो बाकियों को गधा और राक्षस। कुछ ऐसा ही एक और विवादित पोस्टर उत्तर प्रदेश में सामने आया है जिसमें योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने उन्हें शेर के रूप में दिखाया है तो बाकी नेताओं की तुलना गधे से कर दी है।

Once again poster war started in Uttar Pradesh Yogi adityanath as Tiger and other as donkey

पोस्टर में राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, मायावती, अखिलेश यादव को गधे पर सवार दिखाया गया है। अखिलेश की फोटो पर मुल्ला भ्रष्टाचारी, राहुल पर देश को बांटने वाला, ओवैसी को मुसलमानों को गुमराह करने वाला, मायावती को ताज घोटाले वाला बताया गया है।

लो भई! भाजपा वाले बने "यूपी के कन्हैया कुमार"

पोस्टर में लिखा गया है कि भागो-भागो योगी जी आ रहे हैं। पोस्टर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर के सौजन्य से छापा गया है। इससे पहले भी इस तरह के कई विवादित पोस्टर सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक पोस्टर जिल कांग्रेस कमेटी गोरखपुर ने जारी किया था जिसमें राहुल गांधी को सिंघम के रूप में दिखाते हुए उन्हें जन रक्षक दिखाया गया है जबकि बाकी नेता उनके सामने हाथ जोड़े खड़े है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+