फिर लुटी राहुल की खाट, मंच से हुई घोषणा खाट छोड़कर चले जाओ
मिर्जापुर। रुद्रपुर में राहुल गांधी की पहली खाट सभा जिस तरह से लुटी उसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। उसके बाद पार्टी के रणनीतिकार इस बात में जुटे थे कि यह घटना फिर ना हो और राहुल की किसान यात्रा ऐसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय नहीं बने।
राहुल बोले चार साल बाद पहिया फेंकना चाहते हैं अखिलेश यादव

लेकिन मिर्जापुर में एक बार फिर से खाट सभा के बाद लोग खटिया उठा ले गए। मिर्जापुर में जब राहुल गांधी की खाट सभा खत्म हुई तो लोग खटिया लेकर जाने लगे। हालांकि मंच से यह घोषणा लगातार होती रही कि खाट छोड़कर चले जाओ, लेकिन बावजूद इसके लोग खाट लेकर निकल पड़े।
वहीं खाट सभा के बाद जब एक व्यक्ति को खाट नहीं मिली तो उसने कहा कि हमें यह कहकर लाया गया था कि यहां खटिया मिलेगी। कई ट्रक भरकर खटिया आई है, भाषण सुनने के साथ खटिया लेने भी आए थे, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। आपको बता दें कि इससे पहले भा राहुल की खाट सभा जोकि रुद्रपुर में हुई थी वहां खाट लुट गई थी। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई थी। इस खाट सभा में तकरीबन 2000 खटिया लोग उठा ले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications