यूपी चुनाव : 'पहले चरण में 50-52 सीटें जीत रहा सपा गठबंधन...' राजभर बोले- लखनऊ आते-आते ही बन जाएगी सरकार

लखनऊ, 11 फरवरी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनका गठबंधन इस चरण की 50-52 सीटें जीत रहा है। बता दें, पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

om prakash rajbhar claim sp alliance win 50 to 52 seat in first phase of UP election 2022

Recommended Video

    UP Elections 2022: OP Rajbhar का ऐलान, हमारी सरकार बनी तो बाइक पर 3 सवारी फ्री, | वनइंडिया हिंदी

    राजभर बोले- लखनऊ आते-आते ही सपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी।

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पहले चरण में साइकिल और हैंडपंप का गठबंधन 50-52 सीटें जीत रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ आते-आते ही सपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी। पूर्वांचल में हम बोनस में रहेंगे।

    बीजेपी पर साधा निशाना

    राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर 13 महीने में 700 किसान शहीद हुए, आज शहादत का बदला लेने का समय है। राजभर ने कहा कि बीजेपी को ये ज्ञान नहीं है कि पांच साल में योगी जी, मोदी जी ने सांड पैदा किए हैं, जिनकी वजह से किसान दिन-रात खेत में लाठी लिए खड़ा है, वो इनको किस आधार पर वोट देगा। दूसरा इन्होंने पिछड़े-दलित वंचित समाज का आरक्षण खत्म किया। शिक्षक भर्ती में इनका आरक्षण लूटा, किस आधार पर पिछड़ा-दलित इनको वोट देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+