महागठबंधन की कवायद को बड़ा झटका, सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल नीतीश
उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी की कवायद को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। 5 नवंबर को सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में नीतीश कुमार शिरकत नहीं करे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी की कवायद को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। 5 नवंबर को सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में नीतीश कुमार शिरकत नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार के इस फैसले बाद तमाम राजनीतिक दल अब इस बात का इंतजार करेंगे कि समाजवादी पार्टी अब किस ओर का रुख करती है। मुलायम सिंह यादव ने कई पार्टियों के नेताओं को रजत जयंती कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था।
प्रदेश में महागठबंधन के लिए शिवपाल यादव ने तमाम पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें केसी त्यागी, अजीत सिंह सहित तमाम नेता शामिल हैं। लेकिन सपा में भीतरी मतभेद के चलते दूसरे दल इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि पार्टी की यह कलह किस ओर करवट लेती है।
सूत्रों की मानें तो तमाम पार्टियां अखिलेश यादव को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, ऐसे में वह इस बात पर भी नजर रखे हैं कि क्या वह सपा से इतर कोई और अलग दल बनाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications