टीपू हुए नाराज, कहा मोदी का सीना नहीं तोंद है 56 इंट का

अखिलेश यादव ने मोदी के साथ-साथ भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी पर जमकर हमला बोला। बिना मोदी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा में घूमने वाले का पेट 56 इंच है। अखिलेश ने कहा कि उनका 56 इंच का सीना नहीं, बल्कि 56 इंच का पेट है और उनसे बड़ा दुनिया में कोई झूठा नहीं है। बहराइच जिले के नानपारा व कैसरगंज क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने मोदी के गुजरात मृर्डल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘गुजरात माडल वास्तव में वीएचपी, आरएसएस व बजरंग दल का मॉडल ऑफ डिवाडिंग इंडिया' है।
'
मोदी के बाद अखिलेश ने बीएसपी पर वार करते हुए उन्होंने मायावती को बुआ तक कह डाला। उन्होंने कहा कि बुआ जी ने पैंतीस हजार करोड़ के घाटे में बिजली विभाग को डाल दिया था, जिसे सपा सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार देस में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। केंद्र की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश ने कहा कि आपने पिछले 10 सालों कांग्रेस को दिए जिसने देश को मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिया तथा मुसलमानों के लिए कुछ भी नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications