धर्मांतरण के खिलाफ हथियार उठा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे धर्मगुरु
मुरादाबाद। धर्म परिवर्तन का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। आगरा में 200 लोगों के हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद मुस्लिम नेताओं ने इसके खिलाफ तीखी बयानबाजी शुरु कर दी है। मुस्लिम धर्मगुरु ने धमकी भरे अंदाज में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धर्मांतरण के खिलाफ हथियार उठाने की चेतावनी दी है।

मुरादाबाद में शनिवार को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए धर्मगुरु सलीम अहमद ने कहा कि अगर धर्मांतरण नहीं रुके तो वह देश के खिलाफ युद्ध छेड़ेगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठाने से नहीं हिचकेंगे। सलीम ने कहा कि अगर धर्मांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगी तो वह सेना बनाकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ेगे।
धर्मगुरु सलीम अहमद यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वह धर्मांतरण को रोकने के लिए विधानसभा और संसद सहित विधायको और सांसदों पर भी हमला करेंगे। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि वह हथियार जुटाने में सक्षम हैं। सलीम ने दावा किया कि वह देश की सूरत बदलने का कूबत रखते हैं। उन्होंने पीएम और सीएम को धमकी दी कि हमें हथियार उठाने पर मजबूर न करें क्योंकि ऐसा होने पर कोई भी सलामत नहीं रहेगा।
आपको बता दें कि जिस समय मुस्लिम धर्मगुरु यह भड़काउ भाषण दे रहे थे उस समय वहां तकरीबन 1500 लोग मौजूद थे साथ ही कई पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को धर्म जागरण मंच ने अलीगढ़ मे 5000 हजार लोगों को धर्म परिवर्तन कराने की बात कही है। वहीं सूबे के अधिकारियों ने ऐसे किसी भी आयोजन के नहीं होने देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications