मुलायम की अखिलेश समर्थकों को लताड़, सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा
विकास रथ को हरी झंडी दिखाने से पहले मुलायम सिंह यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को लगाई लताड़, बोले सिर्फ नारे लगाने से काम नहीं चलेगा ।
लखनऊ। अखिलेश यादव के विकास रथ को हरी झंडी दिखाने से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने युवा नेता और कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारे लगाने से काम नहीं चलेगा, जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

अखिलेश की रथ यात्रा से पहले सपा कार्यकर्ताओं मे मारपीट, कुर्सियां फेंकी
मुलायम सिंह यादव के संबोधन के मुख्य अंश
- हमें विश्वास है कि यह यात्रा सफल होगी, अखिलेश को मैं पूरी शुभकामनाएं देता हूं।
- हम खड़े रहते थे, जब लाठी चलती थी
- नारे लगाने के अलावा करना क्या है आप लोगों को, लाठी चलने पर सब भाग जाते हैं
- समाजवादी पार्टी दुनिया की मानवता को मानती है, यह विचारधारा लोहिया जी की है
- हम चाहते हैं कि किसी तरह से बीच का रास्ता निकाला जाए
- हम नहीं चाहते कि हिंदुस्तान पाक के बीच युद्ध हो, हम यह भी नहीं चाहते कि जवान शहीद हों
- देश में बदलाव आया है, विकास हुआ है लेकिन और विकास होना है
- भैया तेरे नाम, जीवन तेरे नाम से काम नहीं चलेगा।
- केवल नारे से काम नहीं चलेगा, पढिए-लिखिए, आगे आपको बड़ी जिम्मेदारी संभालनी है।
- पहले विजय रथ फिर विकास रथ मैंने यह सुझाव दिया था
- 24 घंटे बर्फ रहती है, कभी-कभी 2 महीने तक बर्फ जमा रहती है, ऐसे माहौल में हमारे जवान डटे रहते हैं।
- दुनिया की सबसे बहादुर सेना भारत की है
- मैं चाहता हूं पीएम को ऐसे मां-बाप से मिलना चाहिए जिनके लाल शहीद हो रहे हैं।
- मैं उन लोगों को नमन करता हूं जो देश के लिए सीमा पर शहीद हुए
- मैं उन लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने बहादुर जवानों को जन्म दिया












Click it and Unblock the Notifications