यूपी चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव का मुस्लिम कार्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत समीकरण को साधने में सभी पार्टिया जुट गयी है। इस कड़ी में अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इसकी कमान संभालते हुए कहा कि हमने मुसलमानों को हर जगह मौका दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा सपा में शामिल, जा सकतें है राज्यसभा

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजादी के बाद मुसलमानों की हमेशा से उपेक्षा होती रही है, लेकिन सपा सरकार ने उन्हें उनका दर्ज दिया। मुलायम सिंह ने कहा कि यूपी में ऐसा कोई थाना नहीं जहां तीन से चार मुसलमान नहीं हो।
मुलायम सिंह ने कहा कि मुसलमानों ने हमेशा से ही समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इतने लंबे समय तक किसी भी पार्टी को मुसलमानों ने समर्थन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब सिर्फ लखनऊ के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की लड़ाई लड़ेगी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने जो भी वायदे प्रदेश की जनता से अपने घोषणा पत्र में किये थे उसे पूरा किया था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने आम जनता के लिए काम किया है जिसका जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा। हमने अपने वादों को सिर्फ ढाई साल में पूरा कर दिया औऱ अब नये काम किये जा रहे हैं।
लखनऊ मेट्रों पर बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि शुरुआत में मैं मेट्रो के लिए तैयार नहीं था, उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश से कहा था कि लखनऊ मेट्रो का जल्द उद्घाटन करने को कहा था। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा में कहा था कि यूपी सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है जिसका किसी भी सांसद ने विरोध नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications