खुशखबरी: इस हफ्ते के अंत कर यूपी में मानसून देगा दस्तक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल इस सप्ताह के अंत तक मानसून के उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में प्रवेश करने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के आसपास के जिलों में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई हुई है। धूप और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है।उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, मानसून की रफ्तार धीमी होने की वजह से यह सप्ताहांत तक पूर्वाचल के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर में 28.3 डिग्री, झांसी में 27.7 डिग्री और इलाहाबाद में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications