मोदी के मैजिक से लगा मुलायम को करंट, लेकिन फायदा यूपी को

mulayam singh yadav
लखनऊ। 25 जनवरी को गोरखपुर की रैली में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर ऐसा मैजिक किया कि बाप-बेटे दोनों विकास के गीत गाने को मजबूर हो गए। यूपी में जारी बिजली संकट को लेकर प्रदेश सरकार और उसके कर्ता-धर्ता मुलायम को घरते हुए मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह उत्तरप्रदेश को गुजरात नहीं बना सकते। उन्होंने गुजरात में 24 घंटे बिजली की बात की, बिजली के विकास में फायदे की बात कही, तो लोगों ने भी खूब दिलचस्पी के साथ उन्हें सुना। लेकिन मोदी की इन बातों ने नेताजी और उनके सुपुत्र की नींद उड़ा दी।

इसे मोदी का इफेक्ट ही कहेंगे की उनकी रैली के बाद यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि 2016 तक वो प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे। मोदी मैजिक का ही असर है कि जो मुलायम पहले ये कहते नजर आते थे कि वो किसी को भी उत्तर प्रदेश को गुजरात जैसा बनाने की बात तक नहीं करने देंगे वो भी अब मोदी की तरह अप ने भाषणों में अपने कामों और प्रदेश के विकास की बात करने लगे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुलायम ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में बिजली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि अगल 1 साल में प्रदेश की बिजली की स्थिति को बेहतर बना लिया जाएगा। मुलायम सिंह ने दावा किया कि प्रदेश की सपा सरकार ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पांच साल के अधिकांश चुनावी वायदे दो वर्ष में पूरे कर दिए हैं। जनहित की इतनी योजनाएं किसी दूसरे सूबे में नहीं चल रही हैं। प्रदेश में बिजली संकट भाजपा-बसपा की देन है।इनके समय एक यूनिट बिजली नहीं पैदा हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार 2015 में 24 घंटे बिजली देने लगेगी।

मुलायम ने प्रदेश की धीमे विकास के लिए पिछली मायावती सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 2016 तक सपा की सरकार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे उपलब्ध कराएंगे। जहां एक बात तो साफ है कि मोदी के मैजिक के कारण मुयालम और अखिलेश प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर हो गए है। मोदी इफेक्ट के कारण मुलायम पर पड़ने वाले असर का फायदा यूपी की जनता को ही होना है। जो प्रदेश अबतक बिजली की खस्ताहाल से परेशान था उसे सरकार से उम्मीद जगी है। इन दोनों की लड़ाई में फायदा यूपी का होना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+