घर से भाग नहीं जाये इसलिए नाबालिग लड़की को आलमारी में बंद रखते थे

लखनऊ। इंसान किस कदर संवेदनहीन हो सकता है इस का एक नमून उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है। यहां एक दंपति ने काम करने वाली लड़की को घर की आलमारी में बंद कर दिया।

आईफोन 6 नहीं दिलाया इसलिए प्रेमिका ने भरी बाजार में उतारे कपड़े, देखें वीडियो...

अजब-गजब: यहां 12 साल की उम्र के बाद लड़की बन जाती है लड़का

कानपुर के अनवरगंज में रहने वाले इंजीनियर सागर जैन और उनकी पत्नी श्वेता को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपति पर अपने घर में काम करने वाली लड़की को घर की आलमारी में बंद करके रखने का आरोप है।

काम करने वाली लड़की घर से भाग ना जाये इसलिए कानपुर के दंपति लड़की को आलमारी में बंद करके रखते थे। पुलिस ने घर में छापा मारकर बंधक लड़की को मुक्त कराया और उसे शेल्टर होम भेज दिया है।

सागर जैन पर 14 साल की नाबालिग लड़की से घरेलू काम कराने का आरोप है। सामाजिक संस्था शक्ति वाहिन की सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाही करते हुए बंधक लड़की को बचाया।

लड़की के शरीर पर काफी चोट के भी निशान है। वहीं दंपति पर पुलिस ने मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+