मिलिए 72 साल की धाकड़ दादी से, जिन्होंने वॉकिंग स्टिक से पीट-पीटकर लुटेरों को भगाया

मिलिए 72 साल की धाकड़ दादी से, जिन्होंने वॉकिंग स्टिक से पीट-पीटकर लुटेरों को भगाया

लखनऊ, 08 सितंबर: उम्र 72 साल, नाम देवता वर्मा उर्फ धाकड़ दादी...जी हां यह वहीं धाकड़ दादी देवता वर्मा है, जिनके नाम की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। दरअसल, बुढ़ापे में लाठी (वॉकिंग स्टिक) सहारे का काम करती है, लेकिन 72 साल की देवता वर्मा ने वॉकिंग स्टिक से बदमाशों की पिटाई कर दी। तो वहीं, अब उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल भी धाकड़ दादी के फैन हो गए हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान लुटेरों ने चेन खींचने की कोशिश

मॉर्निंग वॉक के दौरान लुटेरों ने चेन खींचने की कोशिश

डीजीपी मुकुल गोयल ने वीडियो कॉल कर धाकड़ दादी (देवता वर्मा) से बात की और लुटेरों के सामने बहादुरी से लड़ने के उनके जज्बे को सलाम किया। बता दें कि धाकड़ दादी के नाम मशहूर हुई 72 वर्षीय देवता वर्मा राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रहती है। हाल ही में वो लुटेरों से भिड़ गई थीं। दरअसल, देवता वर्मा रोज की तरफ अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी स्कूटी सवार दो लुटेरे आए और चेन खींचने की कोशिश की।

वाकिंग स्टिक से दोनों की धाकड़ दादी ने की पिटाई

वाकिंग स्टिक से दोनों की धाकड़ दादी ने की पिटाई

इस दौरान देवता वर्मा ने चेन को कसके पकड़ लिया और लुटेरों से भिड़ गईं। इस दौरान धाकड़ दादी ने स्कूटी सवार दोनों लुटेरों को धक्का देकर गिरा दिया और वाकिंग स्टिक से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों लुटेरों की पिटाई के दौरान धाकड़ दादी ने लोगों को अवाज लगाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के कुछ लोगों मौके पर पहुंचे तब तक दोनों लुटेरे किसी तरीके से अपनी जान बचाकर धाकड़ दादी के चंगुल से भाग गए।

धाकड़ दादी (देवता वर्मा) अब आई चर्चाओं में

धाकड़ दादी (देवता वर्मा) अब आई चर्चाओं में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धाकड़ दादी (देवता वर्मा) काफी देर तक लुटेरों से लड़ी। इस दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पीजीआई थाना पुलिस भी पहुंच गई। तो वहीं, अब धाकड़ दादी के चर्चे पूरे इलाके में शुरू हो गए हैं। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस कमिश्नर को लगी, वो उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और दादी का हाल-चाल जाना। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।

डीजीपी मुकुल गोयल ने की तारीफ

डीजीपी मुकुल गोयल ने की तारीफ

बहादुर दादी की किस्सा जब लखनऊ के डीजीपी मुकुल गोयल तक पहुंचा तो उन्होंने भी दादी से बात करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर को धाकड़ दादी (देवता वर्मा) के घर भेजा और वीडियो कॉल से उनसे बात की। इस दौरान डीजीपी ने दादी का हालचाल जाना। डीजीपी ने उनसे यह भी कहा कि आपके इस सराहनीय कार्य से लोगों को बड़ा संदेश जाएगा और लोग जागरूक भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+