coronavirus: केंद्र सरकार के राहत पैकेज पर क्या बोलीं मायावती?
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देश के गरीब वर्ग के लिए गुरुवार को राहत पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों के लिए 1.70 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने स्वागत किया है।

मायावती ने किया ट्वीट
मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, ''देश भर में कोरोना की मार व सरकारी लाॅकडाउन से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आज घोषित किया गया आर्थिक पैकेज सराहनीय कदम है। साथ ही, अपने-अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर लोगों को इधर-उधर बेसहारा भटकने देने के बजाए उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की भी अपील।''
1.70 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान
देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए कई आर्थिक मदद के ऐलान किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि सरकार गरीबों की मदद के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज लेकर आई है। गरीब कल्याण स्कीम के तहत डायरेक्ट कैश ट्रांसफर होगा और लोगों को खाद्य सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 24-25 की रात को लॉकडाउन शुरू किया गया है। सरकार प्रभावितों और गरीबों की मदद के लिए काम कर रही है। हमें उनतक पहुंचना है। केवल 36 घंटे हुए हैं। हम पैकेज लेकर आए हैं, जो गरीबों का ध्यान रखेगा, जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications