कांग्रेस के BSP के B का मतलब BJP बताने पर भड़कीं मायावती, बताया कांग्रेस के C का मतलब क्या है?

लखनऊ, 04 जुलाई: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस की ओर से बीएसपी के 'बी' का मतलब 'बीजेपी' बताने के बाद सियासी गर्मी बढ़ गई है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने इसे घोर आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

 mayawati hits back at Congress on being called BSP B means BJP

यूपी में भी आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस: मायावती

मायावती ने रविवार को तीन ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ''यूपी में भी आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस का यह कहना कि बीएसपी के 'बी' का मतलब 'बीजेपी' है, घोर आपत्तिजनक जबकि बीएसपी के 'बी' का अर्थ बहुजन है, जिसमें SCs, STs, OBCs. धार्मिक अल्पसंख्यक व अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वे बहुजन कहलाते हैं।''

मायावती ने बताया कांग्रेस के 'सी' का मतलब क्या है ?

Recommended Video

    Mayawati का Congress पर हमला, BJP की 'B' टीम बताने पर पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कांग्रेस के सी का मतलब बताते हुए लिखा, ''जबकि कांग्रेस के 'सी' का मतलब वास्तव में 'कनिंग' पार्टी है जिसने केन्द्र व राज्यों में अपने लम्बे शासनकाल में बहुजन के वोटों से अपनी सरकार बनाने के बावजूद इन्हें लाचार व गुलाम बनाकर रखा और अन्ततः बीएसपी बनाई गई और तब उस समय बीजेपी केन्द्र व राज्यों की सत्ता में कहीं नहीं थी।''

    यूपी में कोई भी चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष नहीं हो सकता: मायावती

    मायावती ने आगे लिखा, ''यह भी सर्वविदित है कि यूपी में कांग्रेस, सपा व बीजेपी की सरकार के चलते यहां कोई भी छोटा-बड़ा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कभी नहीं हो सकता और ना ही इनसे इसकी किसी को कोई उम्मीद करनी चाहिये जबकि बीएसपी की सरकार के समय में यहाँ सभी छोटे-बड़े चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कराए गए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+