लखीमपुर कांड में BJP के दो मंत्रियों की संलिप्तता की वजह से सही जांच हो पाना संभव नहीं: मायावती

लखनऊ, 04 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें किसान भी शामिल हैं। इस घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। बसपा सु्प्रीमो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में बीजेपी के दो मंत्रियों की संलिप्तता के कारण घटना की सही जांच हो पाएगी, मुझे ऐसा नहीं लगता है। मायावती ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

mayawati demands judicial inquiry in lakhimpur kheri incident

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा नजरबंद

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ''बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री एससी मिश्र को कल देर रात यहां लखनऊ में उनके निवास पर नजरबंद कर दिया गया जो अभी भी जारी ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल लखीमपुर खीरी जाकर किसान हत्याकाण्ड की सही रिपोर्ट न प्राप्त कर सके। यह अति-दुःखद व निन्दनीय।''

मायावती ने कहा- मामले में न्यायिक जांच जरूरी

मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''यूपी के दुःखद खीरी कांड में भाजपा के दो मंत्रियों की संलिप्तता के कारण इस घटना की सही सरकारी जाँच व पीड़ितों के साथ न्याय तथा दोषियों को सख्त सजा संभव नहीं लगती है। इसलिए इस घटना की, जिसमें अब तक 8 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, न्यायिक जांच जरूरी, बीएसपी की मांग।''

वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। भाजपा सांसद ने ट्वीटर पत्र साक्षा करते हुए लिखा, ''लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन करता हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+