ऑक्सीजन का कमर्शियल प्रयोग रोककर इसकी अस्पतालों में हो सप्लाई, Mayawati ने केंद्र सरकार से की ये मांग
ऑक्सीजन का कमर्शियल प्रयोग रोककर इसकी अस्पतालों में हो सप्लाई, Mayawati ने केंद्र सरकार से की ये मांग
लखनऊ, अप्रैल 23: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ा रहा है। तो वहीं, जगह-जगह से ऑक्सीजन की किल्लत की खबर भी सामने आ रही है। ऑक्सीजन की किल्लत की खबर सामने आने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है। मायावती ने शुक्रवार (23 अप्रैल) को ट्वीट करते हुए कहा, 'अस्पतलों में ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर केंद्र ऑक्सीजन के औद्योगिक/कमर्शियल प्रयोग को रोककर इसकी सप्लाई अस्पतालों को सुनिश्चित करे।'

एक समान हो कोरोना वैक्सीन के दाम: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को एक साथ दो ट्वीट किए है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश में कोरोना वैक्सीन का दाम केन्द्र, राज्य सरकार व प्राइवेट अस्पतालों के लिए एक समान न होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत। इस संबंध में एकस्पता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उसपर अमल करने की बीएसपी की केन्द्र सरकार से मांग।'
ऑक्सीजन का रोके कमर्शियल प्रयोग: मायावती
मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर केन्द्र आक्सीजन के औद्योगिक/कमर्शियल प्रयोग को रोककर इसकी सप्लाई अस्पतालों को सुनिश्चित करे। इमरजेन्सी दवाओं आदि की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान देने की केन्द्र से मांग।'
सरकारी तंत्र को ऑक्सीन आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगाना चाहिए: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'उप्र व सम्पूर्ण देश में सभी प्राइवेट व अन्य अस्पतालों को कोविड के इलाज के लिए तत्काल खोल देना चाहिए। चुनाव में लगे पूरे सरकारी तंत्र को तुरंत कोरोना नियंत्रण व ऑक्सीजन-आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगाना चाहिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता का जीवन बचाना होना चाहिए, चुनाव नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications