मायावती ने BJP, सपा कांग्रेस के वादों को बताया प्रलोभन, पूछा- सत्ता में रहते हुए क्यों नहीं किए ये काम?

मायावती ने BJP, सपा कांग्रेस के वादों को बताया प्रलोभन, पूछा- सत्ता में रहते हुए क्यों नहीं किए ये काम?

लखनऊ, 03 दिसंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के मकसद से सभी राजनीतिक दल लुभावने वादे कर रहे है। तो वहीं, इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वादों को प्रलोभन बताया।

Mayawati criticizes BJP, Congress and Samajwadi

इस दौरान मायावती ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाया। मायावती ने पूछा जो वादे आज किए जा रहे हैं वे सरकार रहते पूरे क्‍यों नहीं किए गए। दरअसल, मायावती ने शुक्रवार 03 दिसंबर को एक के बाद एक दो ट्वीट किए। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा,

यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांशः भुला दिया जाता है। अभी तक का यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।

अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा,

Recommended Video

      UP Election 2022: Mayawati ने BJP, SP और Congress पर बोला बड़ा हमला, लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

      भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वे काम उन्होंने यहाँ अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस भी महिलाओं को 40% टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह सोचने की बात है।

      इससे पहले मायावती ने गुरुवार भाजपा नेता और डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के मथुरा में तैयारी वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि,

      यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। इनके इस आखिरी हथकण्डे से अर्थात् हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+