अब डिजिटल मोबाईल एप्प के जरिए घूमिये लखनऊ चिड़ियाघर
लखनऊ। अब लखनऊ के चिड़ियाघर में घूमने आने वाले लोगों को को अब विजिटर गाईड की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। चिड़ियाघर प्रशासन दर्शकों की सुविधा को देखते हुए लोगों के लिए डिजिटल गाइड बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
इंसानों की तरह गर्मी से परेशान बेजुबान जानवर भी देखें तस्वीरें..

ऐसे में चिड़ियाघर घूमने आने वाले लोगों को अब विजिटर गाइड की जगह अपने मोबाइल फोन में ही सारी सुविधा मुहैया करा दी जायेंगी। डिजिटल पर्सनल गाइड एप्प के जरिये यहां घूमने आने वाले लोगों को परिसर में वाई-फाई के जरिए पूरी जानकारी मुहैया करायी जाएगी।
अब डिजिटल मोबाईल एप्प के जरिए घूमिये लखनऊ चिड़ियाघर
इस सुविधा को लोगों को दिलाने के लिए एंड्राइड एप्प बनाया जा रहा है जिसमें चिड़ियाघर की दस गैलरीज, म्युजियम सहित तमाम चीजों की जानकारी मुहैया करायी जाएगी। इस एप्प में यह भी सुविधा मुहैया करायी जाएगी जिसमें यह बताया जाएगा कि किन और जगहों पर घूमने के लिए जाया जा सकता है।
चिड़ियाघर के अधिकारी ने बताया कि हम हम म्युजियम के प्रवेश द्वार पर इसकी सुविधा लोगों को मुहैया करायेंगे। जिन लोगों के पास एंड्रायड फोन नहीं होगा वह भी इस एप्प के जरिए गैलरी की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications