इवनिंग वॉक पर निकली हाई कोर्ट के वकील पत्नी का अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छुड़ाया

लखनऊ, जून 09: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, यहां 6 जून की शाम को हाई कोर्ट के वकील की पत्नी का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने छोड़ने के एवजं में कॉल कर वकील से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। हालांकि, फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया और महिला को पुलिस सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि इस अपहरण कांड में 10 आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने अन्य लोग की तलाश शुरू कर दी है।

Lucknow News: high court advocate wife kidnapped ransom demanded one crore

क्या है पूरा मामला
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र निवासी अनुराग शुक्ला हाईकोर्ट में वकील है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, अनुराग शुक्ला ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रविवार 06 जून की शाम करीब 7.10 बजे उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला इवनिंग वॉक के लिए अपार्टमेंट के बाहर निकली थी। इसी बीच एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया। पति अनुराग शुक्ला को देर रात को अहपरण करने वालों ने कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसकी जानकारी उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने महिला को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हरवंश गढ़ी स्थित एक मकान से अपहरण की गई महिला को बरामद कर लिया और अपहरण करने वाले आरोपी संतोष चौबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अपहरण के आरोपी संतोष चौबे ने वकील की पत्नी के मोबाइल से ही एक करोड़ो रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि संतोष चौबे अपने साथ महिला को लेकर लखनऊ में ही घूमता रहा। इस दौरान पुलिस सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करती रही। पुलिस ने मोहनलालगंज में जब एक घर पर छापेमारी की तो देखा कि महिला को वहीं रखा गया है। महिला की निगरानी कर रहे संतोष चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी ने कुबूला जुर्म
पकडे गए आरोपी संतोष चौबे ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उससे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। बता दें कि इस अपहरण कांड में कुल 10 लोग शामिल थे, जिसमें से 5 लोग एक्टिव मेड में और 5 लोग बैकअप में थे। पुलिस अन्य 9 लोगों की तलाश के लिए आधा दर्जन टीमें बनाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+