Lucknow News: लखनऊ में VIP गेस्ट हाउस के पास बिल्डिंग की छत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। डालीबाग में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सरकारी बिल्डिंग की छत गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Lucknow Building Collapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से डालीबाग में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास एक इमारत की छत गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में लगातार हो रही बारिश की वजह से ड्राइवर कालोनी में बनी इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत क्रेन मंगवाई गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि जर्जर भवन से सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिलने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार भी मौके पर पहुंच गए हैं।
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है और हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार कराने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications