Lucknow: जानिए रणजीत सिंह कैसे बना संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख, UP ATS ने बतायी पूरी कहानी

यूपी एटीएस ने खुलासा किया है कि पिछले दिनों लखनऊ से पकड़े गया युवक सद्दाम शेख पहले रणजीत सिंह था। लेकिन 15 साल की उम्र में एक मुस्लिम परिवार के संपर्क में आकर उसने अपना धर्म बदल लिया था।

UP Anti-Terrorist Squad: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख पहले हिन्दू था। बाद में वह एक मुस्लिम परिवार के सम्पर्क में आया जिसके बाद उसने अपना धर्म बदल लिया था। एटीएस अधिकारियों ने दावा किया है कि करीब दो दशक पहले मुंबई में रहने के दौरान इस्लाम धर्म अपना लिया था।

एक जुलाई को एटीएस ने किया था अरेस्ट

38 वर्षीय अदम शेख को सोशल मीडिया पर आतंकी संगठनों की विचारधारा का प्रचार करने और अल-कायदा के साथ उसके संदिग्ध संबंधों के आरोप में 1 जुलाई को यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। घर से भागने के बाद शेख मुंबई में रहा। 1999 में महज 15 साल की उम्र में एक मुस्लिम परिवार के संपर्क में आने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया।

यूपी एटीएस

जन्म से हिन्दू था सद्दाम शेख

8 जुलाई से 14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान पूछताछ के दौरान शेख ने खुलासा किया कि वह जन्म से हिंदू था और उसका नाम रणजीत सिंह था।

गोंडा का रहने वाला है संदिग्ध आतंकी

एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा ने कहा कि आरोपी मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले के बसेड़ी गांव का रहने वाला था और 1998 में 14 साल की उम्र में अपने घर से भाग गया था, जब उसके पिता ने कुछ सामान चोरी करने के लिए उसकी पिटाई की थी।

धर्म बदलकर कर ली मुस्लिम महिला से शादी

उन्होंने कहा कि घर से भागने के बाद शेख मुंबई में रहने के बाद सद्दाम शेख ने बेंगलुरु की एक फर्म में लॉरी ड्राइवर के रूप में काम किया और शादी कर ली। उसके तीन बच्चे हैं।

अरोरा ने कहा,

लगभग तीन साल पहले, वह अल-कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद मॉड्यूल से प्रेरित होकर कट्टरपंथी बनना शुरू कर दिया था और ट्रकों से जुड़े आतंकी हमलों के वीडियो देखा करता था। इससे पहले संदिग्ध ने महिलाओं सईदा मरियम और सईदा माहिरा के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई थी और आतंकवादी संगठनों से संपर्क करने के लिए कट्टरपंथी सामग्री पोस्ट करता रहा और अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+