जानिये आखिर क्यों मुलायम ने महागठबंधन से नाता तोड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव में अभी एक साल से अधिक का समय बचा है लेकिन राजनैतिक उठापटक अभी से शुरु हो गयी है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बिहार में महागठबंधन से संबंध तोड़ने की वजह का खुलासा किया है।

mulayam singh yadav

मुलायम सिंह ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने की वजह कांग्रेस थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महागठबंधन में बिना मुझे बताये शामिल किया गया था।

सपा मुखिया ने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल किये जाने के मामले में मुझे अंधेरे में रखा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ हमारी पार्टी हमेशा से लड़ती रही है ऐसे में कांग्रेस से हम कैसे गठबंधन कर सकते थे।

आपको बता दें कि मुलायम सिहं ने इससे पहले सीटों के बंटवारे को महागठबंधन से अलग होने की वजह बताया था। मुलायम का कहना है कि महागठबंधन में सपा को सिर्फ 2 सीटें दी जा रही थी। लेकिन जब हमने इसका विरोध किया तो हमें 5 सीटें देने का प्रस्ताव दिया गया। जिसके चलते हमने गठबंधन से किनारा कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+