मेरी अश्लील फोटो रामपुर में बांटी गई लेकिन मुलायम सिंह जी ने कुछ नहीं किया: जया प्रदा

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय सीट पर 23 अप्रैल को तीसरा चरण में लोकसभा चुनाव 2019 बेहद ही दिलचस्प होने जा रहा है। यहां से भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, गठबंधन के टिकट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान चुनाव लड़ रहे है। आपको बता दें कि जया प्रदा रामपुर सीट से पहले भी सांसद रह चुकी है। लेकिन तब उनकी पार्टी भाजपा नहीं, सपा हुआ करती थी।

आजम खान पर बोला हमला

जया प्रदा ने रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब उन्‍होंने कहा, 'आजम खां साहब मैंने आपको भाई कहा, लेकिन आपने मुझे बहन के नाम से बददुआ दी। आपने मुझे जलील किया। क्‍या हमारे भाई हमें कभी इस नजर से देखते हैं कि मैं नाचने वाली हूं?' उन्‍होंने कहा, 'इसलिए मैं रामपुर छोड़कर जाना चाहती थी।'

मुलायम सिंह से भी नाराजगी आईं सामने

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के प्रति भी उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्‍होंने कहा, 'मैंने मुलायम सिंह जी को भी बताया कि मेरी अश्‍लील तस्‍वीरें रामपुर में घूमा रहे हैं, मुझे बचाइये, लेकिन रामपुर में किसी नेता ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की। मुझे तो रामपुर मजबूरी में छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान जया प्रदा मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं, जिससे सभा में पहुंचे समर्थक भी भावुक हो गए और आंखें छलक आईं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से जया प्रदा लड़ रही हैं चुनाव

क्या आजम को नहीं पता था मैं नाचने वाली हूं'

क्या आजम को नहीं पता था मैं नाचने वाली हूं'

आपको बता दें कि इससे पहले जयाप्रदा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आजम खान ही उन्हें रामपुर लाये थे, तो क्या उन्हें नहीं पता था कि वह फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें नहीं पता था कि वह नाचने वाली हैं। कहा कि वह जनता की सेवा करती रहेंगी और महिलाओं का सम्मान करने वाले पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+